मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वेदप्रकाश सैनी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के बारे में विस्तार से चर्चा की।

सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को कमजोर किया है, जिसकी मनरेगा कर्मी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, जितेंद्र, सत्यनारायण, रामजस झगडोलिया, प्रवीण, श्योचंद, संदीप उमरावगढ़, पप्पू, मोजीराम आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मनरेगा योजना को मजबूत बनाने की मांग की।





