पुलिस थाना गलतागेट की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही

जयपुर

जयपुर, 16 अक्टूबर। पुलिस थाना गलतागेट, जयपुर उत्तर ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुल ₹20,100 नकद व 52 पत्ते ताश बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कामिल उर्फ जावेद, तसलीम, शाकिर, मोहम्मद असलम और सलमान खान शामिल हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जयपुर में किराए पर रह रहे थे।

यह कार्यवाही डीसीपी जयपुर उत्तर करन शर्मा, एडीसीपी डॉ. बी. दुर्गसिंह राजपुरोहित एवं एसीपी हरिशंकर शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में हैड कांस्टेबल प्रदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को लाल हंगरी श्मशान घाट के सामने पार्क में ताश के पत्तों से रुपए लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
थाना पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

👉 संपूर्ण कार्यवाही में हैड कांस्टेबल प्रदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।