

रिपोर्टर जावेद गोरी
सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार एवं नाईट क्लबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थाना एयरपोर्ट और गांधीनगर क्षेत्र में स्थित ख्वाब रेस्टोरेंट एंड क्लब तथा बुर्ज क्लब बेलाकासा पर छापेमारी कर कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान क्लबों की आड़ में चल रहे हुक्का बार से 25 हुक्का, 25 पाइप, 25 चिलम और 21 तंबाकू फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि ये हुक्का बार नियमों के विरुद्ध संचालित किए जा रहे थे।
पहली कार्रवाई थाना एयरपोर्ट में दर्ज प्रकरण संख्या 188/2025 के तहत की गई, जिसमें 5 आरोपियों को कोटपा एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना गांधीनगर में प्रकरण संख्या 388/2025 में की गई, जिसमें 2 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया और अन्य के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीगन लाल मीना के सुपरविजन में सीएसटी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।