जयपुर

जयपुर, 06 सितम्बर।
थाना जालूपुरा पुलिस ने BSNL विभाग की केवल चोरी की वारदात का मुख्य आरोपी रहीफुल शेख (40) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार होकर पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था और जयपुर में ही छिपा हुआ था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को बीएसएनएल की केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गठित विशेष टीम ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपी रहीफुल शेख को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बीएसएनएल की चोरी की 02 प्राइमरी केबल, औजार, टॉर्च, रिक्शा व अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के पैसों के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विशेष भूमिका : हेड कानि. गिरधारी लाल (नं. 2106) थाना जालूपुरा।