
सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 15 घंटे में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शाबिर उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को परिवादी विशाल कुमार पटेल ने थाना सिंधीकैम्प में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को सैशन कोर्ट परिसर के पास कांति चंद्र रोड पर खड़ी उनकी नीली एक्टिवा (RJ14 HT 8920) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।
पुलिस ने आरोपी शाबिर उर्फ मुन्ना (27 वर्ष), निवासी भट्टाबस्ती, जयपुर को दस्तयाब कर चोरी की एक्टिवा बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं।
गठित पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामकरण सिंह, बद्रीनारायण, कांस्टेबल महेंद्र कुमार एवं सतवीर शामिल रहे।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल सतवीर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।