
जयपुर, 29 दिसंबर 2025।
पुलिस थाना एयरपोर्ट, जयपुर पूर्व ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन AAG के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हथियारों के साथ दो आरोपियों रिंकू मीणा और करण मीणा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैयन (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर महानगर श्री सचित मित्तल के निर्देशों पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार शर्मा (RPS) के निर्देशन में थाना एयरपोर्ट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 28.12.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि स्लीप लाइन महालक्ष्मी कैफे के पास दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठे हैं और उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा तो दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी रिंकू मीणा के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस तथा आरोपी करण मीणा के कब्जे से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- रिंकू मीणा (27), निवासी गांव दुजई, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर
- करण मीणा (18), निवासी गांव बाढ़ बलदेवपुरा, थाना कोटखावदा, जिला जयपुर दक्षिण
इस कार्रवाई में कांस्टेबल लीलाराम एवं ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।