जयपुर | ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना विधाधर नगर में अवैध नशीली इंजेक्शन की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से PAKAVIL 10 ML के 896 अवैध नशीले इंजेक्शन (शीलबंद शीशियां) बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के सुपरविजन में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अब्दूला शाह
प्रेम देवी
रेखा देवी
(तीनों निवासी विधाधर नगर, जयपुर)
पूछताछ में खुलासा
आरोपियों ने बताया कि नशेड़ी लोग स्मैक के साथ PAKAVIL इंजेक्शन मिलाकर नस में लगाते हैं, जिससे नशा अधिक समय तक रहता है और यह स्मैक से सस्ता पड़ता है। आरोपी इन इंजेक्शनों को कच्ची बस्तियों में नाबालिगों और गरीब तबके के लोगों को 150 से 200 रुपये प्रति शीशी बेचते थे।
मामला दर्ज
पुलिस थाना विधाधर नगर में प्रकरण संख्या 568/2025, धारा 112(2), 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई Drug and Cosmetics Act के तहत होने से ड्रग इंस्पेक्टर का भी सहयोग लिया गया।
पुलिस के अनुसार, वर्तमान में PAKAVIL इंजेक्शन का नशे के लिए बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है, जिसे रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।