
जयपुर, 24 नवम्बर 2025।
पुलिस थाना मालपुरा गेट, जयपुर पूर्व ने ऑपरेशन AAG (Action Against Gun) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व IPS संजीव नैन ने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थानों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एडीशनल डीसीपी आलोक सिंगल और एसीपी सांगानेर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई।
इलाके में लगातार गश्त और संदिग्धों पर निगरानी के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डिग्गी रोड कब्रिस्तान तिराहा के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा है।
टीम ने मौके पर पहुँचकर संदिग्ध युवक को डिटेन किया और तलाशी में उसके कब्जे से बिना लाइसेंस का एक देशी कट्टा बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी अरमान खान (22) मूलतः श्योपुर (एमपी) का रहने वाला है और पिछले 8 साल से सांगानेर के बक्सावाला इलाके में किराये से रहकर लोहा बैंडिंग का काम कर रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने करीब 5 दिन पहले एक राहगीर से सस्ते दाम पर कट्टा खरीदा था और उसे महंगे दाम में बेचने की कोशिश कर रहा था।
एएसआई अलीमुद्दीन
एएसआई रामकिशोर
हैडकॉन्स्टेबल सूरजमल
कॉन्स्टेबल करण (विशेष भूमिका)
कॉन्स्टेबल केदार मल (विशेष भूमिका)
कॉन्स्टेबल रामकल्याण
कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र