मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के ग्राम फौलादपुर में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को शहीद स्मृति स्थल पर अमर शहीद जगदीश प्रसाद चौधरी का 32वां शहादत पर्व श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित शहीद जगदीश प्रसाद चौधरी को देशभक्ति के भाव के साथ नमन करते हुए अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुंडावर के पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी, भाजपा नेत्री अंजली यादव, सुमित गिरी (माजरी धाम), मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, विंग कमांडर ऋषि देव यादव, सुनीता महेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बलवान यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उमेद भाया, के.डी. यादव समाजसेवी, गिर्राज यादव समाजसेवी, वीरमति यादव सरपंच शाहजहांपुर, मनोज चौधरी सरपंच पलावा, नरेंद्र धनवाल सरपंच हुलमान, अजीत यादव सरपंच जालावास, सतवीर यादव सरपंच सकतपुरा, अजरका सरपंच प्रतिनिधि अजय चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्पा यादव, जाट बहरोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, पूर्व सरपंच जाट बहरोड़ रमेश तक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शहीद परिवार की ओर से वीरांगना सितारी देवी, शहीद पुत्र भूपेंद्र चौधरी, भाई मंदरूप चौधरी, कप्तान भरत चौधरी, हवासिंह चौधरी, पूर्व उपसरपंच राजेंद्र चौधरी, रामकिशन पंच, सूबेदार रोहताश, करण सिंह, रूपचंद, थानाराम, रूपेश, चंदर सिंह, सुबेसिंह, उपेंद्र चौधरी एवं संदीप धाकड़ ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर स्मृति स्वरूप प्रस्तुति पत्र भेंट किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अमर शहीद जगदीश प्रसाद चौधरी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लिया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।






