मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) नीमराना नगर पालिका क्षेत्र के मोहलडीया गांव के निवासी राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ के प्रदेश सचिव महावीर प्रसाद चर्खिया का 58वां जन्मदिन मंगलवार को एक अनोखे तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 5 छायादार पौधे लगाकर संरक्षण करने की जिम्मेदारी ली गई।

महावीर प्रसाद चर्खिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करने में सहायक होता है।
नीमराना निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह सामरिया ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण करने की मुहिम में एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि शुभ अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण करने की मुहिम में पौधारोपण करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।

प्रदेश सचिव महावीर प्रसाद चर्खिया ने अपने जन्मदिन पर भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका पालन-पोषण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
पौधारोपण के अवसर पर सिलारपुर पूर्व सरपंच एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सामरिया, पर्यावरण प्रेमी भूपेंद्र सिंह चौहान नीमराना, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद, सुनील सैन, हेमेंद्र सिंह चौहान, धीर सिंह सिंघल घीलौट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महावीर प्रसाद चर्खिया के इस प्रयास की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।






