जयपुर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा जयपुर शहर में लगातार हो रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस थाना एस.एम.एस. क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैफ अली उर्फ मोटा एवं मोहम्मद सलमान शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सैफ अली अब तक करीब 17 से 18 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

परिवादी श्री प्रतीक अग्रवाल पुत्र श्री संजय कुमार गुप्ता, निवासी के-25, हिम्मत नगर, थाना बजाज नगर ने पुलिस थाना एस.एम.एस. में रिपोर्ट 03.01.2026 को वह सूर्य हॉस्पिटल के सामने खड़ा होकर कैब बुक कर रहा था। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना एस.एम.एस., जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 06/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (RJ 60 SL 1403) एवं एक एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी
सैफ अली उर्फ मोटा, पुत्र श्री अफजल खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी बालाजी की कोठी, माता का मण्ड, काजी का नाला, रामगंज, जयपुर।
हाल निवास – नुरानी मस्जिद नगर, लुनियावास, थाना जयसिंहपुरा खोर, जयपुर।
मोहम्मद सलमान, पुत्र श्री नसरूदीन, उम्र 29 वर्ष, निवासी 189 श्रीपुरा मछली मार्केट के सामने, कोली पाड़ा, थाना कैथूनीपोल, जिला कोटा शहर।
हाल निवास – नयाब का चौराहा, थाना रामगंज, जयपुर।
गिरफ्तार आरोपी सैफ अली के विरुद्ध जयपुर शहर के विभिन्न थानों—रामगंज, आदर्श नगर, विद्याधर नगर, ब्रह्मपुरी, गलतागेट, जवाहर नगर, मेट्रो थाना, माणकचौक, लालकोठी एवं सुभाष चौक में चोरी, लूट, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि जयपुर शहर में बढ़ती मोबाइल एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि सतर्क रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।