मुहाना थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए व्यापारी अपहरण व लूट की वारदात का पर्दाफाश किया

जयपुर

पुलिस थाना मुहाना ने हनी ट्रैप में फँसाकर व्यापारी के अपहरण और लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक युवती सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने विश्वकर्मा, जयपुर के एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर बुलाया और बाद में उसका अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक छह महीने पहले एक युवती से प्रॉपर्टी बेचने–खरीदने के बहाने से संपर्क हुआ। 21 नवंबर की शाम युवती ने उसे केसर चौराहा, मुहाना पर मिलने बुलाया। चाय पीने के बाद जब व्यापारी कार में बैठा तो युवती के साथी कार में चढ़ गए, व्यापारी को बंधक बनाकर मारपीट की और उसे कोटखावदा–चाकसू की ओर ले गए।

गिरोह ने व्यापारी के बैंक खाते से 1 लाख रुपये ऑनलाइन और 78 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए तथा बाद में उसे चौखी ढाणी के पास छोड़कर फरार हो गया।
तेज कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा, एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े और थानाधिकारी गुर भूपेन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।
टीम ने घटनास्थल के रूट, मोबाइल डेटा और संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मुस्कान खान उर्फ सोनिया, 22 वर्ष — मुख्य भूमिका, हनी ट्रैप के जरिए बुलाया
  2. विकास मीणा उर्फ विक्की, 20 वर्ष
  3. साजिद खान, 22 वर्ष — पूर्व में भी लूट के मामले में जेल जा चुका
  4. लोकेश मीणा, 20 वर्ष
  5. राहुल मीणा, 20 वर्ष
    घटना में प्रयुक्त बाइक RJ 25 SW 0167
    22,000 रुपये नकद
    वारदात में शामिल अन्य वाहनों और आरोपियों की तलाश जारी

कार्रवाई में डीएसटी साउथ तथा मुहाना थाना टीम के लोकेश, राजवीर, राजेश, दामोदर सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।