MARUDHARHIND NEWS

नागाणा पुलिस ने 10 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा: ‘ऑपरेशन धरकरभर’ के तहत बड़ी कामयाबी

  • थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल देवाराम जाट गिरफ्तार, कंपनी मैनेजर को धमकाने का था आरोप

जयपुर 3 सितंबर। बाड़मेर जिले की नागाणा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी देवाराम पुत्र उदाराम जाट निवासी रतासर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “धरकरभर” के तहत हुई, जिसका उद्देश्य फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ना है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देशों पर नागाणा थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी साधनों का उपयोग करके फरार अपराधी देवाराम का पता लगाया।
आरोपी देवाराम पर 26 जून 2025 को ओसवाल कंपनी के जनरल मैनेजर संतोष बी. नायर को हथियार दिखाकर धमकाने और उनके काम में बाधा डालने का आरोप था। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इसे थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया था और इसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखी और बुधवार 3 सितंबर को पुख्ता सूचना मिलने पर देवाराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें सदर, बीजराड और नागाणा थाना में कुल 4 मामले दर्ज हैं।
इस सफल अभियान में नागाणा थानाधिकारी जमील खान, कांस्टेबल कंवराराम, हिंगाल सिंह और करतार सिंह की टीम शामिल थी।
————–