ट

जयपुर दिनांक 17.11.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाडी ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री दिनेश कुमार हाल लाईन मैन द्वितीय कार्यालय कनिष्ठ अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम मुबारिकपुर तहसील रामगढ जिला अलवर व श्री राजकुमार प्राईवेट व्यक्ति निवासी ग्राम निवाली तहसील रामगढ जिला अलवर को 5000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए.सी.बी. चौकी भिवाडी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि मेरे पिताजी के नाम करीब 03 वर्ष पूर्व श्री फेस कृषि कनेक्शन की पत्रावली सहायक अभियतां जेवीवीएनएल रामगढ जिला अलवर में लगाई थी। जिसका डिमाण्ड नोटिस करीब 10 माह पूर्व उक्त कार्यालय द्वारा जारी किया गया तो हमारे द्वारा डिमाण्ड नोटिस राशि जमा करवाई गई। उक्त कनेक्शन के पेटे ट्रान्सफार्मर की इण्डेन कटवाकर ट्रान्सफार्मर देने की एवज में श्री दिनेश कुमार लाईन मैन द्वितीय व श्री वीरेन्द्र सिंह लाईन मैन द्वारा 6,000/- रूपये परिवादी से रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत पर दिनांक 14.11.2025 को गोपनीय मांग सत्यापन करवाया जाकर आज ब्यूरों की टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई।
जिस पर श्री राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस प्रथम ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. ईकाई भिवाडी के श्री परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण श्री दिनेश कुमार लाईन मैन द्वितीय कार्यालय कनिष्ठ अभियंता व श्री राजकुमार प्राईवेट व्यक्ति निवासी ग्राम निवाली तहसील रामगढ जिला अलवर को 5,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
आरोपिगण से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।