थाना गलतागेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12 घंटे में मोबाइल छीनने वाले दोनों शातिर चोर गिरफ्तार

जयपुर। थाना गलतागेट पुलिस ने राह चलते राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर चोरों को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयए-1/2 डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में और सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज श्री हरि शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी गलतागेट श्री धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अथक प्रयासों से प्रकरण दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण:
दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे परिवादी रईस पुत्र अली हुसैन फैरी लगाकर सामान बेचने जा रहा था। तभी चन्द्रशेखर आजाद कॉलोनी पुलिया के पास दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। इस पर थाना गलतागेट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नोइद पुत्र मुकेश, जाति जोगी (मुस्लिम), उम्र 18 वर्ष, निवासी आसिया मस्जिद, एम.ए. पब्लिक स्कूल के सामने, फकीरों की बड़ी डूंगरी, थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर।
  2. सोनू कुमार महावर पुत्र नंद किशोर महावर, जाति कोली, उम्र 27 वर्ष, निवासी अर्जुन कॉलोनी, फकीरों की बड़ी डूंगरी, आमेर रोड, थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर।

तरीका-ए-वारदात:
दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़कों पर राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनते थे और तेजी से भाग जाते थे।

बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गठित टीम:

  1. श्री धर्म सिंह – पुलिस निरीक्षक
  2. श्री बलवीर सिंह कुमावत – उप निरीक्षक
  3. श्री विक्रम – कानि 9779
  4. श्री विनोद – कानि 7676
  5. श्री विनीत – कानि 7613
  6. श्री रामजीलाल – कानि 4951

थाना गलतागेट पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से मोबाइल झपटमारों में दहशत फैल गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जांच भी कर रही है।