जयपुर

जयपुर। विशेष अभियान के तहत थाना गलतागेट पुलिस ने फरार वांछित एचएस स्थाई वारंटी शमशाद उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद निसार निवासी कच्ची बस्ती सूरजपोल अनाजमंडी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे विशेष अभियान में फरार अपराधियों, स्थाई वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज हरिशंकर शर्मा के निर्देशन एवं थानाधिकारी गलतागेट उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम में हैड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार और विनीत शामिल थे। लगातार प्रयासों और निगरानी के बाद टीम ने शमशाद उर्फ मुन्ना को दबोच लिया।
थाना गलतागेट पुलिस का कहना है कि विशेष अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।