पुलिस थाना मनोहरपुर को मिली बड़ी सफलता, 11.19 लाख की फिरौती मामले में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना मनोहरपुर ने अपहरण कर 11.19 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने BRG गैंग (भाईराज ग्रुप) के सक्रिय सदस्य व 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी राहुल दांतला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी अपहरण, हत्या व मारपीट के गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी (आईपीएस) ने बताया कि जनवरी 2025 में आरोपियों ने राधेश्याम निवासी भिण्डोर को रुपये देने के लिए धमकाया। रुपये नहीं देने पर राधेश्याम व उसके दो दोस्तों का अपहरण कर चौमू-टाटियावास टोल के पास ले जाया गया। आरोपियों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से 11.19 लाख रुपये निकाल लिए तथा जान से मारने की धमकी देकर उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती भी वसूली।

इस संबंध में थाना रायसर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना मनोहरपुर में प्रकरण संख्या 95/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि राहुल दांतला फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना व तकनीकी सहायता से दबिश देकर आरोपी को मण्डा-भांकरी क्षेत्र, थाना प्रागपुरा (जिला कोटपुतली-बहरोड़) स्थित ईंट भट्टों की झुग्गी से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी राहुल दांतला (25) पुत्र मोहनलाल यादव, निवासी सागर की ढाणी, खोजावाला थाना मनोहरपुर है। आरोपी BRG गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो शाहपुरा, मनोहरपुर, चंदवाजी, अजीतगढ़ व कोट