जयपुर ग्रामीण | सांभरलेक

रिपोर्टर जावेद गोरी
पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा डूडी (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज श्री एच. जी. राघवेन्द्र सुहास के निर्देशानुसार वांछित एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी सांभरलेक श्री राममिलन मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 साल से फरार स्थायी वारण्टी बींजाराम को उसके निवास स्थान किशनगढ़, अजमेर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी बींजाराम पुत्र बालूराम (58 वर्ष), जाति जाट, निवासी हबसपुरा, थाना सांभरलेक, जिला जयपुर है।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा, हैड कांस्टेबल रामनिवास तथा कांस्टेबल अजय कुमार, बजरंग लाल और नरेश कुमार शामिल रहे।