
जयपुर
पुलिस थाना सिंधी कैंप की बड़ी कार्रवाई
फर्जी किन्नर बन कर पर्यटकों से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार
कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी किन्नर बनकर पर्यटकों को धमकाकर रुपए छीनता था।
परिवादी मुंबई निवासी स्वप्निल पोटले ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आए थे और होटल चंद्रगुप्त में ठहरे हुए थे। देर रात होटल के बाहर निकलने पर एक व्यक्ति किन्नर बनकर उनके पास आया और रुपए मांगने लगा। जब उसे पैसे देने से मना किया गया तो उसने गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर जबरन रुपए छीन लिए।
शिकायत पर थाना सिंधीकैम्प पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल और एसीपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन गठित कर आरोपी शहदाब अली उर्फ कमना उर्फ आशु (24) निवासी टोंक, हाल नागतलाई, गलतागेट जयपुर को गिरफ्तार
कर माल बरामद किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वास्तव में पुरुष है, जो फर्जी किन्नर बनकर लोगों को धमकाता और लूटपाट करता है। इससे पहले भी आरोपी ने 6 अगस्त को स्टेशन रोड पर एक डॉक्टर के साथ इसी प्रकार रुपए छीने थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ और भी वारदातें सामने आ सकती हैं।
थानाधिकारी, श्याम सुंदर के नेतृत्व हुई कार्रवाई
सुरेश कुमार (ASI)
प्रकाश चंद (हेडकॉन्स्टेबल) – विशेष सराहनीय भूमिका
मक्खनलाल (कांस्टेबल)