पुलिस थाना विद्याधर नगर की बड़ी कार्रवाई शातिर वाहन चोर मोहम्मद शाहिद कुरैशी उर्फ शानू गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

जयपुर

गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

डीसीपी जयपुर उत्तर ताराचंद शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को विद्याधर नगर इलाके से एक बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध की पहचान होने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

28 सितंबर को आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित विद्याधर नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, संजय सर्किल और मुरलीपुरा थाना इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया। अब तक उसने कुल 71 मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपी अपने शौक पूरे करने, नशे के लिए पैसे जुटाने और दोस्तों में धौंस जमाने के लिए चोरी करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शानू एक दिन में दो से अधिक वारदातों को अंजाम देता था।

बरामद गाड़ियों में टीवीएस स्पोर्ट्स, हीरो एचएफ डीलक्स, होंडा एक्टिवा सहित कई मोटरसाइकिल शामिल हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।