
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (चोरी एवं नकबजनी) जयपुर के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ आईपीएस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना मुरलीपुरा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। प्रकरण की जांच आरपीएस अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी के सुपरविजन में की गई।
मामले में परिवादिया चंचल चौधरी व अन्य भूखंडधारियों ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि आरोपी ने श्रीनाथ कृपा डेवलपर्स प्रा.लि. नामक कंपनी में निदेशक रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर 2040 शेयर अपने नाम कर लिए और साझेदारों के साथ धोखाधड़ी की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में करीब 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना विद्याधरनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
गिरफ्तारी में सीएसटी टीम के महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज, अविनाश और महेश सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – सत्यनारायण गुप्ता
पिता – स्व. राधेश्याम गुप्ता
उम्र – 58 वर्ष
निवासी – शिव शक्ति कॉलोनी, शास्त्रीनगर जयपुर, हाल निवास जैमा कॉलोनी, सेक्टर-3, थाना विद्याधरनगर।