
जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत पुलिस थाना रामगंज, जयपुर उत्तर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 250 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल आईपीएस के निर्देश पर शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्री नीरज पाठक आरपीएस के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज श्री आदित्य पुनियां के निर्देशन में पुलिस थाना रामगंज की टीम गठित की गई।
दिनांक 07.01.2026 को गश्त के दौरान पहाड़िया चौक, फूलचंद जी की बगीची, दिल्ली बाईपास रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति धनराज मालपानी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गांजा प्राप्ति के स्रोत के संबंध में अनुसंधान जारी है।
इस कार्यवाही में थाना रामगंज थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक श्री सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई, जिसमें हेड कांस्टेबल श्री कृष्णकुमार एवं कांस्टेबल श्री रामलाल की विशेष भूमिका रही।
जयपुर पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है