जयपुर

जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना रामगंज पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी गंगाधर शाह (59 वर्ष, मूल निवासी बिहार, हाल किरायेदार रामगंज जयपुर) से 05 किलो 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
यह कार्रवाई 25 सितम्बर 2025 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम दुर्ग सिंह राजपुरोहित, एसीपी रामगंज हरिशंकर शर्मा और थाना प्रभारी रामगंज सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और गांजा की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार और कांस्टेबल रामलाल की विशेष भूमिका रही।