रेनवाल मांजी पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता

रेनवाल मांजी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक पुराने मामले में सफलता हासिल करते हुए करीब 02 वर्ष पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला जयपुर ग्रामीण में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च 2024 को परिवादी श्री प्रभुदयाल पुत्र जीवण राम, निवासी श्याम विहार कॉलोनी, रेनवाल मांजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (RJ 14 QK 7327) चोरी कर ली गई थी। इस पर थाना रेनवाल मांजी में प्रकरण संख्या 38/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी फागी श्री अनिल डोरिया के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी श्री कमलेश चौधरी (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से लगातार प्रयास किए। परिणामस्वरूप कस्बा रेनवाल मांजी स्थित श्मशान घाट क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।
फिलहाल प्रकरण में शामिल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बरामदगी:
एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, नंबर RJ 14 QK 7327
पुलिस टीम:
सउनि. श्री भंवर लाल, कानि. श्री राजेश (2274), कानि. श्री मूलचंद (1576), RT कानि. श्री राजेन्द्र कुमार (2509)