जयपुर

कार्रवाई करते हुए फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी जतिन सुखीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ठगी कर ले जाए गए कुल 6 एसी बरामद किए गए हैं।
अति. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित किशोर शर्मा ने बताया कि परिवादी अमित खुल्लर ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी जतिन सुखीजा ने अप्रैल-मई 2025 के बीच उनकी दुकान से वोल्टास, लॉयड और केरियर कंपनी के कुल 6 एयर कंडीशनर खरीदे। हर बार उसने मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर भुगतान का झांसा दिया, लेकिन बैंक स्टेटमेंट जांचने पर कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। इस तरह आरोपी ने कुल ₹2,30,400 की ठगी की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला, श्री योगेश चौधरी के निर्देशन और
थानाधिकारी श्याम नगर, श्री दलबीर सिंह के नेतृत्व मैं हुई कार्रवाई
एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सभी 6 एसी बरामद कर लिए।
आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।
हैड कांस्टेबल भंवर सिंह
कांस्टेबल कानाराम
कांस्टेबल देवेंद्र