पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व, की उप निरीक्षक पुलिस को 1,25,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर, दिनांक 19.11.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा निवासी , बृजपुरी, प्रतापनगर,जयपुर हाल उपनिरीक्षक, पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व, आयुक्तालय जयपुर को 1,25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के खिलाफ पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 380/2024 अन्तर्गत धारा 420, 406, 467, 468, 471 आईपीसी में दर्ज है, उक्त प्रकरण में परिवादी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने एवं मुकदमें में एफआर लगाने की ऐवज में 2 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर आज दिनांक 19.11.2025 को 1,25,000/- रूपये लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर उप निरीक्षक राजकुमारी जुनेजा से रिश्वत राशि बरामद की गई।

जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री सुरेश कुमार स्वामी, पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में श्री नाथू लाल बंशीवाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व को 1,25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपीया श्रीमती राजकुमारी जुनेजा से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।