नीमराना में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अभिभावक परामर्शदात्री कार्यक्रम आयोजित, फिजियो व स्पीच थैरेपी से मिली जागरूकता
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। शनिवार को कस्बे के संदर्भ कक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमराना के तबेला परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक दिवसीय प्रथम अभिभावक परामर्शदात्री कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य करम सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। […]