

जयपुर 15 अक्टूबर । जयपुर शहर परकोटे के अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, बड़ी एवं छोटी चौपड़ के बीच वन वे दीपावली के त्योहार पर 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुचारु संचालन के लिए सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक निःशुल्क 100 ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इस अवधि में बाकी ई- रिक्शों का इन चुनिंदा जगहों में प्रवेश पूर्ण वर्जित रहेगा।
जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बुधवार को पुलिस आयुक्तालय पर शहर के व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र शहर में कानून व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं परकोटे में सुगम एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अवगत करवाया की परकोटे में दीपावली के त्योहार पर सांय काल में खरीदारी के लिए लोगों की अत्यधिक आवाजाही रहेगी। यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए जयपुर व्यापार महासंघ एवं स्थानीय व्यापार मंडलों ने परकोटे में त्योहार पर खरीदारी के लिए आने वाले आमजन के लिए 100 ई-रिक्शा निःशुल्क सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक उपलब्ध
करवाये जाएंगे।
निःशुल्क ई-रिक्शाओं का रूट अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया, छोटी चौपड़ सहित बापू बाजार के मध्य वन वे लगातार सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक संचालन रहेगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन एवं यातायात श्री योगेश दाधीच एवं पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सुमित में मेहरडा एवं जयपुर व्यापार महासंघ से श्री सुभाष गोयल, एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री श्री सुरेश सोनी, सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि के श्री अजय अग्रवाल, श्री विवेक भारद्वाज श्री लोकेश, श्री धर्मेन्द्र प्रधान श्री ओमप्रकाश श्री सचिन गुप्ता श्री अशोक शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।