जयपुर

जयपुर, 04 सितम्बर।
पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
👉 गिरफ्तार तस्कर –
1️⃣ मुकेश बंजारा (38) निवासी हाथरस, उप्र
2️⃣ संजय बंजारा (32) निवासी टोंक
दोनों के कब्जे से कुल 9 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
आरोपी शहर की दासंपोर्ट नगर व जवाहर नगर कच्ची बस्तियों में छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा बेचने की योजना बना रहे थे।
यह कार्रवाई डीसीपी जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन के निर्देशन, एडिशनल डीसीपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व और एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुधार के सुपरविजन में की गई। थाना स्तर पर गठित टीम ने आमागढ़ चौराहा ग्रीन वैली पार्क के पास दबिश देकर दोनों तस्करों को पकड़ा।
मुल्जिमों से गांजा सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
विशेष भूमिका: कानि. मोहम्मद शाहिद व कानि. कैलाश नेहरा की सराहनीय भूमिका रही।





