विहिप ने गोकशी को रोकने के लिए जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

अलवर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला से मिले शहर के आस-पास क्षेत्र में बढ़ रही गौकशी व गौतस्करी को रोकने के सम्बन्ध में पुनः ज्ञापन सौपा।

रिपोर्टर मनोज बेनीवाल

विहिप अलवर जिला महामंत्री बिजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि जिला कलक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि अलवर शहर के पास-पास जहाँ समुदाय विशेष के लोग रहते है उसके आस-पास के पहाडी क्षेत्रों में गौकशी की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही है वर्तमान में विजय मन्दिर थाना क्षेत्र के जिन्दोली की घाटी के पहाडी क्षेत्र में गौकशी की घटना हुई है जिसकी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों को जानकारी होने पर उस क्षेत्र का दौरा कर सत्यता की जाँच की और जिन्दोंली की घाटी हनुमान मन्दिर पर ही मीटिंग आयोजित आगे की रणनीति बनाई गई कि किस प्रकार इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस सम्बन्ध में आज ज्ञापन सौप कर मांग की गई कि गौकशी व गौतस्करी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को इस घटना में लिप्त लोगों को चिन्हित कर जल्द से जल्द उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराई जावे अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सर्वसमाज को साथ लेकर उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

साथ ही अलवर शहर में मोहर्रम के दिन मुस्लिम समाज द्वारा निकाले जाने वाले जुलुस में एक पुलिसकर्मी को मुस्लिम समाज के शरारती लोगों ने उसे कार से बाहर निकाल कर बेरहमी से पीटाई की गई और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना में संलिप्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई और मिनि सचिवालय के सामने वन विभाग की भूमि के अन्दर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर को वन विभाग द्वारा दरवाजे लगाकर बन्द कर दिया उसे खुलवाने का निवेदन किया गया। ज्ञापन सौपने वालों में पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंधल, बजरंग दाल प्रान्त संयोजक प्रेम सिंह राजावत, विहित जिला मंत्री बिजेन्द्र खण्डेलवाल, शहर मंत्री प्रेम गुप्ता, मीडिया प्रभारी अवधेश माथुर, अरविन्द कुमावत, प्रमोद इकधाया, प्रमोद सैनी, राजू सैनी, हिमांशु, टोनू यादव, मनीष अरोड़ा, कन्ता देवी, गूड्डी देवी, सुबे सिंह सहित विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।