ई-रिक्शा से स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त

ब्यूरो चीफ जावेद गोरी

जयपुर

ई-रिक्शा से स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त

जयपुर। सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) आयुक्तालय जयपुर ने थाना विद्याधर नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी कर आमजन की जान को खतरे में डालने वाले शातिर युवक फरदीन कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित फरदीन कुरैशी (22) निवासी भट्टाबस्ती, जयपुर ई-रिक्शा चलाकर स्टंट करता था और लगातार उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। आरोपित खुलेआम पुलिस को चुनौती भी दे रहा था।

गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त ई-रिक्शा (नंबर RJ14-ER-6323) जब्त किया गया है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन और अति. पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान सी.एस.टी. टीम के हेड कांस्टेबल हरिनारायण, कांस्टेबल मैनेजर खान व सियाराम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि आरोपित सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंट के वीडियो बनाकर अपलोड करता था। मामले में थाना विद्याधर नगर में प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ व अनुसंधान जारी है।