जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

जयपुर शहर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर, जयपुर उत्तर द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा, आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 12.01.2026 को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 41 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्मैक के क्रय-विक्रय से संबंधित 9,04,500 रुपये (नौ लाख चार हजार पांच सौ रुपये) नकद राशि जब्त की गई है।
इस कार्यवाही हेतु जयपुर उत्तर जिला पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने सूचना के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तों के राजस्थान के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से भी संपर्क पाए गए हैं, जिनके संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त कासिम उर्फ पाव पुलिस थाना गलतागेट में पिछले 09 माह से वांछित चल रहा था, जिस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपीगण:
अब्बास खान पुत्र साजिद खान, उम्र 21 वर्ष
मुजाहिद उर्फ आशु पुत्र अब्दुल वाहिद, उम्र 29 वर्ष
कासिम उर्फ पाव पुत्र महमूद हसन उर्फ मुन्ना, उम्र 28 वर्ष