मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। मुंडावर – कस्बे के समीपवर्ती गांव बीजवाड़ चौहान में रविवार को दसवीं बाबा खेतानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप राणा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह ठेकेदार, हरीश यादव, धर्मेंद्र चौहान, सरजीत भाटी अमर सैनी, राजेश धानका, गौ सेवक अजीत सैनी, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के सदस्य अभिषेक कौशिक, केडी ठेकेदार, अजय सरपंच, हेमंत चौधरी, शेखर चौहान थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद बद्री प्रसाद ने की और संचालन संजय मास्टर ने किया। प्रतियोगिता में हरियाणा और राजस्थान की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रथम विजेता को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान होशियार चौधरी, विपिन मीणा, सोनू जाट, जलेसिंह चौधरी, प्रवीण शर्मा, उमादत्त मास्टर, सुनील भगत जी, मनीष स्वामी, नवीन शर्मा, नवीन सहवाग सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।





