श्री सैन मंन्दिर रजि.समिति कार्यकारीणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कोटपूतली। शहर के सैन मंदिर में श्री सैन मंदिर विकास प्रबंधक एवं समाज उत्थान समिति का शपथ ग्रहण समारोह  नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल गहलोत के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।
समारोह की अध्यक्षता बैद श्यामलाल सैन पुतली ने की। समारोह का विधिवत शुभारंभ खैराती लाल सैन रामपुरा के सानिध्य मे भजन कार्यक्रम व आरती के साथ हुआ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गहलोत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने की बात कही। गहलोत ने विधिवत रूप से नवनियुक्त अध्यक्ष वेदप्रकाश सैन,सचिव ओमप्रकाश सैन,कोषाध्यक्ष संजय सैन,संरक्षक नेतराम सैन,उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सैन,उप सचिव सुरेश चंद्र सैन व सदस्य बनवारी लाल सैन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इससे पूर्व आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन व कोषाध्यक्ष संजय सैन ने सैन जयंती का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समारोह अध्यक्ष बैद श्यामलाल सैन ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान नीट परीक्षा 2025 में चयनित बड़नगर निवासी चिंकित सैन पुत्र कृष्ण सैन का अतिथियों व समिति द्वारा माला साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जितेंद्र सैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूलाल सैन नटलालपुरा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅक्टर मूल शंकर नापित, डाॅक्टर बी.एल वर्मा,विक्रम सैन,प्रदेशाध्यक्ष सुरज सैन पुष्कर, महिला मोर्चा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजबाला सैन,दीपक आजाद, राजेंद्र सैन,अखिल भारतीय सैन मंदिर हरसौरा धाम अध्यक्ष संजय सैन, सैन समाज महा संगठन त्रिवेणी धाम अध्यक्ष जोरावर सिंह राॅयल, समाजसेवी हीरालाल सैन नीमकाथाना, राजेश सैन पंण्डितपुरा, पत्रकार प्रहलाद सैन पावटा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मोके पर परगना प्रधान रामकिशन कांसली,बारबर युनीयन प्रधान राधेश्याम फतेहपुरा कलाँ,सैन जयन्ति प्रधान नानक चन्द सैन,भामाशाह रणसिंह सैन, उदमीराम सैन, सतबीर सैन,पूतली इस अवसर पर सैन समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।