
जयपुर में झोटवाड़ा के उद्योग नगर शाहनवाज़ मार्ग चाचा लकड़ी वालों के सामने एक अज़ीमोशान 1500वां जशने ईद मिलादुन्नबी जलसे प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में हजरत मुहम्मद साहब के जीवन के बारे मे आलिमों और धर्मगुरुओं ने बताया कि कैसे नबी ने अपनी ज़िन्दगी में इंसान को इंसानियत के साथ, सभी के साथ प्यार-मोहब्बत से पेश आना चाहिए। परिवार एवं पड़ोसियों का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए। अपने देश को हमेशा आगे रखना चाहिए। देश के लिए जज़्बा रखना चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में धर्मगुरु द्वारा देश की कामयाबी, शांति, उन्नति व आपसी भाईचारा बना रहे उसके लिए मौजूद लोगों ने दुआ की। आशिकाने रसूल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष (सदर) शाह नवाज़ अन्सारी ने आये हुए उल्लेमाओं, धर्मगुरुओं व मस्जिदों के इमामो का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आगामी 5 सितम्बर को जुलुसे मुहम्मदी निकालने के लिए सभी को समझाया कि जुलुस हमेशा की तरह बड़े ही एहतराम व पुलिस प्रशासन के सहयोग से निकालना है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नसीम अहमद, महासचिव सैय्यद मुजीबर्रहमान, उपाध्यक्ष नदीम हसन खां, उपाध्यक्ष आसिफ अली, सचिव नईम खां, मोहम्मद आसिफ, जलालउद्दीन, शाहवाज़ अन्सारी, यूसुफ़ रंगरेज़, वसीम खां, बंटी खां व अन्य ने प्रोग्राम की ज़िम्मेदारी संभाली।