आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), जयपुर के ज़िम्मेदारान और कार्यकर्ताओं ने एक अहम कदम उठाते हुए जिला कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा।

🌙 SDPI Jaipur की अहम पहल – ईद मिलादुन्नबी पर शराबबंदी की मांग

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे:
ज़िला वाइस प्रेसिडेंट – ज़फ़र अहमद
ज़िला कमेटी मेम्बर – अतीक अहमद
साबिर भाई ओर ज़ावेद भाई साथ में SDPI के कैडर साथी भी मौजूद रहे।

📜 ज्ञापन की मुख्य मांग:
ईद मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर जयपुर शहर में शराब की बिक्री व शराबख़ानों को पूर्णतः बंद रखा जाए।
इस दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी और धार्मिक प्रोग्राम पूरे अमन, भाईचारे और सुकून के माहौल में अंजाम पा सकें।
त्योहारों पर शराब की उपलब्धता से अक्सर सामाजिक बुराइयाँ और अशांति फैलने का ख़तरा रहता है, जिसे रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

SDPI ने हमेशा से समाज में इंसाफ़, शांति और भाईचारे की आवाज़ बुलंद की है। हमारा मक़सद है कि हर मज़हबी और क़ौमी पर्व को इज़्ज़त, सुकून और आपसी मोहब्बत के साथ मनाया जाए।

इस पहल के ज़रिये SDPI ने एक बार फिर साबित किया कि यह पार्टी सिर्फ़ राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के हर तबक़े के लिए अमन, इंसाफ़ और तरक़्क़ी की जद्दोजहद करती है।

हम प्रशासन से पुरज़ोर मांग करते हैं कि इस मांग को पूरा करके जनता की आवाज़ का सम्मान किया जाए।