
जयपुर,दिनांक 25.09.25। ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर, के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी नरेन्द्र कुमार बैरवा हाल पटवारी पटवार हल्का कस्बा टोंक गर्दी तहसील टोंक व श्री मोहम्मद नसीम दलाल को 15000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी परिवादी के पुत्री/पुत्रो के नाम से खरीदी भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में आरोपी नरेन्द्र बैरवा पटवारी द्वारा 30000 रूपये रिश्वत राशि मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।
दिनांक 25.09.2025 को वक्त मांग सत्यापन आरोपी द्वारा 30000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर 15000 रूपये आज ही लाने हेतु तथा शेष 15000 रूपये बाद में देने हेतु परिवादी को कहा गया तथा रिश्वत राशि नही देने पर धमकी देकर नामान्तरण खारिज करने हेतु कहां।
जिस पर एसीबी के श्री अनिल कायल उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज, अजमेर के सुपरवीजन में श्री झाबर मल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार बैरवा, पटवारी ने अपनी उपस्थिति में अपने परिचित श्री मोहम्मद नसीम (दलाल) को 15000 रूपये रिश्वत राशि परिवादी से दिलवाई गई। आरोपीगण को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।