जयपुर

जयपुर, 19 अगस्त 2025।
पुलिस थाना बजाज नगर ने चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला फरवरी 2025 का है, जब जय जवान कॉलोनी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से चैन तोड़ी गई थी।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आईपीएस संजीव नैन ने बताया कि चैन स्नैचिंग जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर
आदित्य पुनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी
थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
टीम ने घटना स्थल के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी रामचरण उर्फ चरणजीत उर्फ चरणा बागरिया को चिन्हित किया गया। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में न्यायिक अभिरक्षा में था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की चैन दौसा के सुनार रतन सोनी को बेचने की बात कबूली। पुलिस ने दौसा से सुनार को दस्तयाब कर गला हुआ सोना बरामद किया और उसे भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- रामचरण उर्फ चरणजीत उर्फ चरणा बागरिया (20), निवासी पीणाच, थाना फागी, हाल खानाबदोश बान्यावाली थाना मुहाना, जयपुर।
- रतन सोनी (56), निवासी माणक चौक व्यास मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला दौसा।
पुलिस टीम
पूनम चौधरी, थाना प्रभारी
कविता, उप निरीक्षक
मुकेश, एएसआई
धर्म सिंह, हैड कांस्टेबल
भरतलाल, कांस्टेबल
रामवतार, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)
पुलिस ने बताया कि मामले में 100% बरामदगी की गई है।