थाना कोटखावदा पुलिस ने करीब 10 माह पुराने अपहरण व लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई।
जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 अप्रैल 2024 को कंवरपुरा निवासी मनीष चौधरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों से फोन पे के जरिए 5 हजार रुपये वसूलने के बाद मोबाइल फोन लूट लिया। इस मामले में थाना कोटखावदा में प्रकरण संख्या […]