LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

डूंगरपुर में पटवारी 5,000 /- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

जयपुर, दिनांक 16.09.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों डूंगरपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री हेमन्त बुनकर पटवारी पटवार मण्डल गामडा ब्राह्मणिया जिला डूंगरपुर को रूपये 5000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. डूंगरपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की गांव गामडा ब्रामणिया मे पैतृक जमीन, पटवार हल्का गामडा ब्रामणिया में स्थित है उक्त जमीन में उसकी बहन का राजस्व रिकोर्ड मे संयुक्त नाम है। परिवादी की बहन का संयुक्त रिकोर्ड से नाम निकाल कर परिवादी व उसकी माँ के नाम नामान्तरण खोलने की एवज मे आरोपी द्वारा रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिस पर दिनांक 27.08.2025 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री हेमन्त बुनकर पटवारी द्वारा परिवादी को रिश्वत राशि 10,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं ।

जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में ए.सी.बी. डूंगरपुर श्री रतनसिंह राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री हेमन्त बुनकर पटवारी को रिश्वत राशि 5,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी श्री हेमन्त बुनकर हाल पटवारी, पटवार मण्डल गामडा ब्राह्मणिया तहसील सागवाडा जिला डूंगरपुर के निवास की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।