सिंधीकैम्प बस स्टैण्ड से फर्जी थानेदार गिरफ्तार, लोगों से करता था ठगी

जयपुर।
पुलिस थाना सिंधीकैम्प, जिला जयपुर पश्चिम द्वारा विशेष कार्यवाही करते हुए फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिंधीकैम्प बस स्टैण्ड क्षेत्र में खुद को थानेदार बताकर आमजन को डराकर व झांसा देकर ठगी कर रहा था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया कि डीएसटी टीम जयपुर पश्चिम को सिंधीकैम्प बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जी थानेदार बनकर घूमने व लोगों से ठगी करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त सदर श्री धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम का नेतृत्व डीएसटी प्रभारी पु.नि. श्री गणेश सैनी एवं थाना सिंधीकैम्प थानाधिकारी पु.नि. श्री माधो सिंह द्वारा किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन कर सिंधीकैम्प बस स्टैण्ड पर दबिश दी और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ रमन शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी डेरावाली, थाना टोडाभीम, जिला करौली के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना डाबला, जिला सीकर को भेजा जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके द्वारा की गई अन्य ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।
गठित विशेष टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
श्री गणेश सैनी, पु.नि., प्रभारी डीएसटी जयपुर पश्चिम
श्री माधो सिंह, पु.नि., थानाधिकारी थाना सिंधीकैम्प
श्री सुरेश कुमार, एएसआई, थाना सिंधीकैम्प
श्री भारत, हैडकांस्टेबल, डीएसटी जयपुर पश्चिम
श्री सतवीर, कांस्टेबल 9391, थाना सिंधीकैम्प
श्री सुनील कुमार, कांस्टेबल 4011, थाना सिंधीकैम्प
श्री विकास कुमार, कांस्टेबल 10479, थाना सिंधीकैम्प