जयपुर।

। अभियान के दौरान थाना करधनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 01 नाबालिक को निरूद किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद आई.पी.एस. के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री आलोक सिंघल आरपीएस के सुपरविजन में, झोटवाड़ा एसीपी श्री सुरेन्द्र सिंह आरपीएस तथा साईबर सेल प्रभारी श्री हरिराम जाखड़ आरपीएस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अब तक अभियान में 114 फर्जी सिम ब्लॉक करवाई जा चुकी हैं।
आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नागपुर, महाराष्ट्र से गरीब लोगों व कॉलेज स्टूडेंट्स को 5-7 हजार रुपये का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर इन खातों को जयपुर में 15-25 हजार रुपये में बेचने आते थे। इनके कब्जे से 11 चैक बुक, 9 बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी –
- आशिष नीलकण्ट मूण्डे (32) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र
- जयन्त शंकर अतकरी (27) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र
आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) व 316(2) बी.एन.एस. में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
सफलता पाने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना करधनी थानाधिकारी श्री सवाई सिंह, एसआई श्री चमन लाल, एसआई श्री आशिष, तकनीकी शाखा से श्री दिनेश कुमार, साईबर यूनिट से श्री भागूराम, श्रीमती मंजू, श्री जे.आर. सामोता, श्री रोशन कुमार, श्री पूरन मल तथा श्रीमती ममता की अहम भूमिका रही।
साईबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पश्चिम पुलिस की यह लगातार प्रभावी कार्रवाई साईबर शिल्ड अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।