मुहाना थाना पुलिस की बड़ी सफलता, लूट की वारदात का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर। पुलिस थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण ने पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला – दिनांक 29 मई 2025 को परिवादी नवीन सेन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दो बदमाश पिस्टल दिखाकर उसके घर में घुसे, हाथ-पाँव बाँधकर अलमारी की चाबी मांगी और नकदी व सोने-चाँदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश कमरे की कुंडी लगाकर निकल गए।

पुलिस ने घटना स्थल व आसपास के करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान धौलपुर निवासी भूरा पण्डित उर्फ अर्पित शर्मा और उसके साथी ईमरान व आकाश यादव के रूप में की।
पुलिस ने पहले ही आकाश यादव और ईमरान को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि आकाश यादव परिवादी को जानता था और उसी ने रेकी करवाई थी।

मुख्य आरोपी भूरा पण्डित उर्फ अर्पित शर्मा घटना के बाद से फरार चल रहा था। डीएसटी धौलपुर, करौली पुलिस व यूपी झांसी पुलिस के सहयोग से उसे डिटेन किया गया। हथियार बरामद होने पर पहले धौलपुर में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था, बाद में प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर पुलिस ने भी गिरफ्त में लिया।

गिरफ्तार आरोपी
अर्पित शर्मा उर्फ भूरा पण्डित (30 वर्ष) निवासी धौलपुर

इस कार्यवाही में थानाधिकारी गुरुभूपेन्द्र सिंह, एएसआई रामचन्द्र, हेडकांस्टेबल कानसिंह, लोकेश, कांस्टेबल ओमप्रकाश डोबर, राजेश व भंवरलाल की अहम भूमिका रही।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिंगत आनंद (IPS) ने बताया कि जयपुर दक्षिण क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास बढ़ा है।