
जयपुर, 20 अगस्त 2025।
पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर श्री सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी है।
14 अगस्त को कानोता थाना क्षेत्र में बागरियों की ढाणी के सामने स्कूल बस (नं. RJ14 PD 4403) ने तेजगति व लापरवाही से मोटरसाइकिल (नं. RJ14 JX 1521) को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बाइक चालक अंकित मीणा गंभीर घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की।
आज 20 अगस्त को सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाई (पूर्व-द्वितीय) ने बस चालक रमेश चन्द मीणा (38 वर्ष) निवासी भूरथल, थाना कानोता को दस्तयाब कर लिया है।
मामले की जांच जारी है।