रामगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल झपटमार गिरफ़्तार – साथी फरार

जयपुर

जयपुर। थाना रामगंज पुलिस ने मोबाइल छीनने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर झपटमार फरहान अली उर्फ मौलाना उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका साथी इस्लाम उर्फ गद्दार फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

9 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे शकेब खान नामक युवक नमाज़ पढ़कर वापस आ रहा था। तभी मूर्ति वाली गली में स्पलेन्डर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से झपट्टा मारकर रेडमी 9A मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाना रामगंज में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर मुकदमा नंबर 318/2025 धारा 304 (2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के आदेश पर एडीसीपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित और एसीपी हरीशंकर शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरहान अली को दबोच लिया। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (RJ-14-SN-1806) जब्त की गई।

गिरफ्तार फरहान अली (24 वर्ष) निवासी काजी का चौक, रामगंज बाजार पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है।
उसके खिलाफ माणकचौक, रामगंज, जवाहर नगर, सुभाषचौक और ब्रह्मपुरी थानों में लूट, चोरी व झपटमारी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए ही चोरी-झपट्टा करता है।

पुलिस फरार आरोपी इस्लाम उर्फ गद्दार की तलाश में जुटी है। साथ ही फरहान से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।