मुरलीपुरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता – 80 लाख की डकैती में वांछित 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने 80 लाख रुपये की डकैती प्रकरण में वांछित 10,000 रुपये के ईनामी बदमाश सचिन मीणा (20) निवासी एचेडी, थाना बसवा, दौसा को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त ने पिस्टल की नोंक पर गैंग के साथ मिलकर 60 लाख रुपये से भरा बैग छीना था। गिरोह के सरगना तिलक लोहिया को पूर्व में दिल्ली से 44 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही अजयदान और अर्चना सिंह भी पकड़े जा चुके हैं।

घटना 9 मई 2025 को विकास नगर निवासी चन्द्रशेखर के घर हुई थी। फरारी के दौरान सचिन मीणा जयपुर, दौसा, अलवर, गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में छिपता रहा तथा मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं करता था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा (IPS) ने बताया कि आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई थी। कड़ी निगरानी और दबिश के बाद उसे दौसा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में गहन पूछताछ जारी है।