पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर उत्तर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है

जयपुर।

। आरोपी अशोक कुमार शर्मा पानीपेच में श्री श्याम ट्यूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस संचालित कर बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि आरोपी युवाओं को सऊदी अरब व इजरायल भेजने का झांसा देकर 100 से 150 लोगों से प्रति व्यक्ति 15 से 50 हजार रुपये तक ले चुका था और फरार हो गया था।

इस संबंध में पीड़ित मो. मोसिन खान ने थाना शास्त्री नगर में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी अशोक कुमार और उसके साथी वीजा, मेडिकल, स्किल टेस्ट व पासपोर्ट जांच के नाम पर पैसे लेते रहे और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर-II श्री बजरंग सिंह शेखावत (RPS) व सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर श्री शिवरतन गोदारा (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने दबिश देकर आरोपी अशोक कुमार शर्मा (उम्र 42 वर्ष, निवासी झुंझुनु, हाल किरायेदार जालुपुरा) को गिरफ्तार किया है। उसका साथी विमल कुमार फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और ठगी के शिकार युवाओं की संख्या व रकम की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम

महेन्द्र सिंह (थानाधिकारी)

रामकिशोर (उ.नि.)

प्रदीप कुमार (कानि. 8628)

राजेश (कानि. 11754)